Friday 10 March 2017

MOONG DAL HALWA

स्वादिष्ट मूँग दाल का हलवा🔰

हलवा काफी तरीको से बनाया जाता है जैसे सूजी, गाजर, लौकी, कद्दू आदि का। सर्दियों मे गरमा गरम हलवा मिल जाए तो मज़ा आ जाता है। इसे बनाने मे ज़्यादा समय भी नहीं लगता। आज हम मूँग दाल का हलवा बनाते है।

सामग्री
• मूँग दाल धुली हुई – 1 छोटी कटोरी
• मावा – 1 छोटी कटोरी
• चीनी – 1 छोटी कटोरी
• घी – 1 छोटी कटोरी
• काजू – 10 से 11 (बारीक कटे)
• बादाम – 9 से 10 ( बारीक कटी)
• किशमिश – 10 से 12
• छोटी इलाइची – 2 से 3 (बारिक पिसी हुई)

विधि :-
1. दाल को 3 घण्टे पहले पानी मे भिगो दीजिये। उसके बाद मिक्सी मे दरदरी और ज़्यादा बारीक नहीं पीसनी।
2. कड़ाही मे घी डाल दीजिये और जब घी पिघल जाए तब उसमे दाल डाल दीजिये, और चम्मच से लगातार मध्यम आग पर इसे चलाते रहे। दाल को जब तक भूनना है जब तक दाल हल्की भूरी और तेल छोड़ने नहीं लगती। लगभग 20 से 25 मिनट लग सकती है। दाल जब सिख जाएगी तब उसमे से खुशबू आने लगेगी।
3. एक पैन मे मावा डाल लीजिये और हल्का भूरा होने तक भून लीजिये। जब मावा भून जाए तब मावा दाल वाली कड़ाही मे डाल दीजिये।
4. अलग पतीले मे हम चाशनी बना लेते है। उसके लिए चीनी, और पानी डाल दीजिये। पानी और चीनी की मात्रा बराबर रखनी है। जब चीनी घुल जाएगी तब उसके बाद चाशनी को 2 मिनट तक पकानी है। चाशनी को हलवे वाली कड़ाही मे डाल दीजिये।
5. हलवे पर काजू, बादाम, और किशमिश, डाल दीजिये। और चम्मच से अच्छी तरह से चलाते रहे जब तक कि हलवा बन कर तैयार नहीं होता।
6. हलवे पर काजू और बादाम डाल दीजिये। मूँग की दाल का हलवा बन कर तैयार है।
प्रस्तुति:- मरूधर समाचार